फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान नमाजियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के रेहटी गांव स्थित मस्जिद के सामने ग्राम समाज के तालाब का पानी पूरी तरह से प्रदूषित हो गया है। उससे उठने वाली दुर्गंध से नमाजियों व ग्रामीणों को परेशानी होती है। तालाब में एकत्रित गंदा पानी ओवरफ्लो होकर शनिवार को सड़क पर आ गया। इससे आक्रोशित नमाजियों ने मस्जिद के सामने प्रदर्शन किया। सफाई नहीं होने पर डीएम कार्यालय के सामने
विज्ञापन

उनका कहना था कि तालाब का पानी सड़ गया है। उससे दुर्गंध उठ रही है। मस्जिद के आसपास सांस लेना दूभर हो गया है। रजमान माह में ऐसे माहौल में नमाज अदा करनी पड़ रही है। पोखरे के चारों तरफ घनी आबादी है। उसके बीच में स्थित यह पोखरी गंदगी से पटी पड़ी है। तालाब से जल निकासी के लिए बने नाले को गांव के ह कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। जिससे पोखरे का गंदा पानी आस पास के घरों में घुस जाता है। पोखर के गंदगी की साफ सफाई व जल निकासी के रास्ते को बनाने के लिए ब्लाक अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। मस्जिद में जाने का यह मुख्य मार्ग है। नाला जाम होने से गंदा पानी ओवर फ्लो होकर पूरे मार्ग पर बह रहा है।रोजेदारों ने कहा कि यदि ईद के पहले पोखरे की सफाई नहीं हुई तो वे ईद की नमाज अदा नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद असलम, मोहम्मद सलीम, चाँद मुहम्मद, इमरान शाहिद, अजहर, इरशाद, भैयालाल, शमशाद, अंगद राजभर, फिरोज, जमाल, सिब्भन यादव, संजय, यादव, सुनील, राजभर, अनीस, समसुज्जोहा, मौलाना कलीमुल्लाह, वलीउल्लाह, सज्जाद ताहिर, पप्पू राजभर, माजिद आदि शामिल थे। प्रधान पति प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अगल-बगल लोगों के चक या आबादी में पानी को नहीं निकाला जा सकता है। जल निकासी के नाली बनाने के लिए ज्यादा धन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें