फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न दलों के 31 लोग अब तक ले चुके वाहन पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित ही नहीं किए हैं। इसके बावजूद वाहन पास लेने की होड़ लगी हुई है। अब तक विभिन्न दलों के 31 नेता वाहन पास ले चुके हैं। इसमें सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मछलीशहर के प्रतिनिधि विजयचंद्र पटेल ने सबसे अधिक पांच वाहनों के पास लिया है जबकि सांसद को टिकट ही नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले के दो लोकसभा जौनपुर व मछलीशहर में 12 मई को मतदान है। मछलीशहर से बहुजन समाज पार्टी ने टी राम को प्रभारी बनाया है जबकि भाजपा ने बीपी सरोज को टिकट दिया है। जौनपुर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से सुमन यादव का टिकट मिला है। अभी लोग प्रत्याशियों के नामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद चुनाव में आवागमन के लिए पास लेने वालों की होड़ लगी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में आवेदन दे रहे हैं। जांच के बाद उनके वाहन पासों को स्वीकृत किया जा रहा है। हालत यह है कि 10 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद से लेकर अब तक 31 वाहन पास जारी हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टीा के 15 नेताओं ने पास जारी कराए हैं। पास लेने वालों में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा, केराकत विधायक दिनेश चौधरी व सहित सांसद मछलीशहर के प्रतिनिधि विजयचंद्र पटेल प्रमुख हैं। इसी प्रकार बीएसपी के नौ, सपा के एक, अपना दल एस के एक, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के दो और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक नेता ने पास जारी कराया है।

अधिसूचना लागू होने के बाद से अब तक 31विभिन्न दलों के लोगों और प्रत्याशियों को वाहन पास स्वीकृत किया गया है। जिससे उनको अपने वाहन से आवागमन करने में दिक्कत न हो। लेकिन प्रचार के लिए अभी तक एक भी वाहन स्वीकृत नहीं किया गया है।-आरपी मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें