फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2079 मतदान कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मतदान कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन तिलकधारी इंटर कॉलेज में 2100 में से 2079 मतदान कार्मिक उपस्थित रहे। 21 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा है कि अनुपस्थित मतदान कार्मिक 11 व 12 अप्रैल तक प्रशिक्षण ले सकते हैं। अन्यथा प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि समस्त मतदान कार्मिक पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात ही प्रशिक्षण कक्ष से बाहर जाएंगे। जो मतदान कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त किए बिना जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण के समय प्रशिक्षण कक्ष के दरवाजे बंद रखे जाएं तथा किसी को भी प्रशिक्षण के दौरान बाहर न निकलने दिया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण दे रहे मास्टर एवं सहायक मास्टर ट्रेनर को निर्देश देते हुए कहा कि पहले प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी मतदान कार्मिकों पूर्ण जानकारी दी जाए। इसके पश्चात ईवीएम, वीवीपैट मशीन से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि पोलिंग पार्टियां के बूथ पर पहुंचने के बाद मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय बिना जानकारी दिए रात में घर चले जाते हैं। यह अनुशासन हीनता है। सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि महिला मतदान कार्मिकों को छोड़कर सभी मतदान कार्मिक मतदान की पूर्व रात्रि पर अपने-अपने पोलिंग बूथ पर ही रुकेंगे और मतदान के पश्चात मतदान सामग्री एवं वीवीपैट मशीन जमा करने के पश्चात ही घर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें