जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में बिजली आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे उपकेंद्र के निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने का आरोप परिसर के ही एक शिक्षक ने लगाया। शिक्षक की शिकायत पर चीफ प्राक्टर ने इसकी जानकारी कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को देकर मानक के तहत भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की। विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ने इसकी शिकायत चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार से किया था। शिकायत मिलने पर चीफ प्राक्टर ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से मिलकर शिकायत दर्ज कराया। साथ ही उपकेंद्र के भवन का निर्माण मानक के तहत बनाए जाने की मांग की। उधर कार्यदायी का कहना है कि भवन का निर्माण मानक के तहत कराया जा रहा है। .यदि किसी को शिकायत है तो उसकी जांच कराई जा सकती है।