बरईपार। क्षेत्र के रामपुर गांव कटाहित में कबीर आश्रम बना है। रविवार को आश्रम के उत्तराधिकारी गायब रहे। आश्रम में ताला बंद होने पर लोगों को बाहर ही बैठना पड़ा। आश्रम निर्माण के बाद से तमाम भक्त बाबा की समाधि पर पूजा पाठ करने आते हैं। रविवार को बनारस से तमाम अनुयायी आश्रम पर आए थे। आश्रम के मुख्य द्वार पर ताला लगा था। जिसको देख लोग भड़क गए। वहां पहुंचे लोगों ने उत्तराधिकारी विमल दास मोबाइल नम्बर पर बात करना चाहा लेकिन फोन बंद मिला। बनारस से चलकर आये मनोज जायसवाल का पूरा परिवार काफी देर तक पुजारी का इंतजार करने के बाद वापस लौट गया। भक्त रामबली ने लोगों को बताया कि वह तो दस दिन से यहां नहीं है। बनारस से आए मनोज जायसवाल ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उत्तराधिकारी के खोजबीन में जुटी है।