फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के साथ भाकपा महापंचायत का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। क्षेत्र के उचौरा बाजार में भाकपा के दो दिवसीय किसान महापंचायत का समापन रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ हुआ। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार दिया। किसान महापंचायत तथा राज्य कौंसिल की बैठक में किसानों से संबंधित पांच सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें गांवों में जाकर पंचायत करना, किसानों की समस्याओं को लेकर जिले से गांव स्तर तक समितियां बनाना, न्याय पंचायत, ब्लाक तथा जिले में महापंचायत कर किसानों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आंदोलन करने के प्रति जागरूक करना, मजबूत संगठन बनाना, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सरकार को घेरना आदि पर चर्चा हुई। जगन्नाथ शास्त्री ने 25 मार्च को आजमगढ़ मंडल के मऊ, घोसी में किसान महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सालिक राम पटेल, सुभाष चंद्र पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, रामनाथ यादव, सत्यनारायण पटेल, सुभाष गौतम, रामप्रताप त्रिपाठी, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें