फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा को सफल बनाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। रामनगर ब्लाक के तरती गांव में स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनावी रणनीति बनाई गई। साथ ही 8 फरवरी को आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर भी चर्चा किया गया। मछलीशहर लोकसभा प्रभारी आरपी कुशवाहा ने बताया कि चुनाव कभी कराया जा सकता है। आप सभी हर दरवाजे पर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और नियत को बताएं। साथ ही सरकार द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों को भी जानकारी दें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आठ फरवरी को टीडी कालेज के मैदान में पहुंचकर सभा को सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक में कार्य समिति सदस्य लुटूर सिंह, जफराबाद विस्तारक अंकित पांडेय, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, मंडल महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, मंडल मंत्री शिवम दुबे, मंडल प्रभारी, विपिन सिंह व संत प्रसाद चौबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी दरोगा, उपेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें