जौनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में एनसीसी, खिलाड़ी, स्काउट गाइड्स सहित सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र शामिल रहें। डीएम ने कहा कि सभी को हेलमेट का प्रयोग कर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
रैली में सेंट पैट्रीक स्कूल, सेंट जोसेफ, जनक कुमारी, मोहम्मद हसन इण्टर कालेज, सनबीम ब्लासम्स, बीआरपी इंटर कालेज के छात्र स्लोगन झंडी के साथ चल रहे थे। उनके स्कूलों के प्राचार्य, अध्यापक एवं जनपद के अन्य लोग भी रैली में प्रतिभाग किये। रैली कलेक्ट्री कचहरी से निकलकर रोडवेज तिराहे होते हुए बीआरपी इण्टर कालेज में सभा के रूप में तब्दील हुई। एडीएम वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए यातायात नियमों का हवाला दिया कहा कि अगर पूरा समाज नियमों का पालन करने लगे तो हादसें की घटनाओं में कमी आएगी। सभा को एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) यूबी सिंह, बीआरपी कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर
सुबेदार प्रेम किशोर यादव, कंचन सिंह, यात्री मालकर अधिकारी भस्मिता वर्मा, जय सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कुतुबुद्दीन, अजीत यादव, रामअचल मौर्य आदि मौजूद रहें। रैली में रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी सहयोग किया।