जौनपुर। होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि माह नवंबर से अब तक उनका भत्ता और मानदेय नहीं मिला है। जबकि वह डायल 100 गाड़ी चला रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि प्रत्येक माह एक से पांच के बीच उनका भत्ता मुहैया कराया जाए। सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाए। 15 किमी से अधिक दूरी पर ड्यूटी लगाए जाने पर अतिरिक्त भत्ता दिया जाए। होम गार्ड चालक की तरह कांस्टेबल चालक को भी रिजर्व में रखा जाए। धरने की अवधि का मानदेय और भत्ता दिया जाए। इस दौरान शेषमणि यादव, विनय कुमार मौर्य, अनिल राय, महेेंद्र गौतम, रामधनी, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।