मीरगंज। स्टर्लिंग स्कूल बरांवा बंधवा बाजार ने आयोजित ग्रैंड मेरिट टेस्ट प्रतियोगिता में 51 छात्र सफल घोषित किए गए। स्कूल की तरफ से मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 600 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 22 दिसंबर को ग्रैंड मेरिट टेस्ट का आयोजन किया गया था। इसमें 600 छात्रों ने भाग लिया। मेरिट में सफल 51 छात्रों को पदक देकर पुरस्कृत किया गया। 17 छात्रों को स्वर्ण, 18 को रजत और 17 को कांस्य पदक दिया गया। स्वर्ण पदक पाने वाले छात्रो में राजवीर सिंह, आयुष सिंह, सुजल गौतम, खुशी उपाध्याय, जारा फरीदी, साक्षी गुप्ता, निष्ठा सिंह, शिवांगी पाण्डेय, जान्हवी यादव, प्रज्ञा तिवारी, दीपा यादव, कमल नारायण पांडेय, विकास सिंह, वैभव बिंद, प्रियांशु गिरी, नैंसी सिंह, खुशबु यादव, शामिल रहे। स्कूल के चेयरमैन राजेश सिंह, मुजम्मिल, सजल चक्रवर्ती, अखिलेश पांडेय, नागेंद्र प्रसाद पांडेय, पियूष, विक्रम सिंह, सुबोध दुबे, अनिल पाण्डेय, शाहबाज खान, फैसल फरिदी, मुकेश यादव, शाहनाज, गुन्जा सिंह, शगुफ्ता, कंचन सिंह, नीलम शामिल रहे।