फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने जिला अस्पताल में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रोटरी क्लब की ओर से मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। जिसमें कुछ छायादार प्रजाती के पौधे और कुछ सजावट के पुष्प इत्यादि के पौधे थे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके पांडेय के देखरेख में संपन्न हुआ। डा. एसके पांडेय ने इस रोटरी क्लब के कार्य की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि रोपित पौधों की उचित देखभाल की जाएगी। डा. कमर अब्बास ने कहा कि यदि आज की पीढ़ी ने सजगता के साथ पौधरोपण नहीं किया और उनकी देखभाल न की तो आने वाले समय मे दूषित वातावरण के कारण उत्पन्न होने वाली भयावहता का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होगा। इस अवसर पर डा. अजहर जाफरी , संजय गुप्ता, शशांक सिंह रानू, श्याम वर्मा, संजय जायसवाल, अजय गुप्त, प्रदीप सेठ ,देवेंद्र सिंह पिंकू, केके मिश्र , श्वेताभ रंजन श्रीवास्तव , शिवांशु श्रीवास्तव,अमित कुमार पांडेय मोजूद रहे। सचिव जय कृष्ण साहू ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें