फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। एक- दूसरे से शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल की मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर थाने में इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने शादी करवा दी। दोनों एक-दूसरे के गले में जयमाल डाला और दोनों ने पूरा जीवन संग बिताने की कसमें खायी।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी आशीष और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर निवासी गायत्री के बीच छह माह पहले मिस्ड काल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था। दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वे शादी के लिए तैयार हो गए। पहले दोनों ने शादी का प्रस्ताव परिजनों के सामने रखा, लेकिन दोनों के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। कुछ दिनों बाद दोनों ने कोर्ट में शादी भी कर ली, लेकिन इस बात की परिजनों को भनक नहीं लगी। दोनों के परिजनों ने एक- दूसरे से बातचीत पर भी पाबंदी लगा दी। युवक ने इसकी जानकारी भाजयुमो के मुंगराबादशाहपुर मंडल अध्यक्ष धरम सिंह को दी और उनसे मदद करने की मांग की। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष की पहल पर प्रेमी युगल थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष शशिभूषण राय ने कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र देखा और दोनों के परिजनों को समझाया तो वह भी तैयार हो गए। थाने में ही दोनों ने एक- दूसरे के गले में जयमाल डाला और युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना जीवन संगिनी बना लिया। थाने से ही दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें