फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रधानों ने फरवरी में एमडीएम बंद करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाला मध्यान्ह भोजन फरवरी में बंद करने की चेतावनी ग्राम प्रधानों ने दी है। पिछले आठ महीनों से कनवर्जन कास्ट नहीं आने से उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।प्रधानों ने चेताया है कि अगर जनवरी माह में कनवर्जन कास्ट नहीं आया तो फरवरी में मध्यान्ह भोजन नहीं बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानों का कहना है कि जनवरी माह में कनवर्जन कास्ट नहीं आया तो अगले फरवरी माह से भोजन बनवाना बंद कर दिया जाएगा। धर्मापुर ब्लाक के बंजारेपुर के प्रधान सुजीत जायसवाल, सरसौड़ा के प्रधान लालबिहारी सिंह, बमैला के प्रधान दिनेश सोनकर, सखैला की प्रधान रुक्मिना सोनकर, सरेमू की प्रधान ममता मौर्या, चोरसंड की प्रधान रजिया अतीक, गोपालपुर के प्रधान जिलेदार, मनिहां के प्रधान सुरेंद्र राजभर, गद्दोपुर की प्रधान लक्ष्मीना देवी ने बताया कि आठ महीने से कनवर्जन कास्ट नहीं आने से अब दुकानदार सामान देने से मना कर रहे हैं। ऐसे में उधार से कितने दिनों तक खिलाया जाएगा। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देकर उदासीन बने हुए हैं। धर्मापुर ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष बदामा यादव ने बताया कि प्रधान संघ ने निर्णय लिया है कि जनवरी में कनवर्जन कास्ट नहीं आया तो फरवरी से ब्लाक के सभी प्रधान एमडीएम बनवाना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

किन्हीं कारणों से कनवर्जन कास्ट रुका था। लेकिन अब दो चार दिनों में ग्राम प्रधानों के खाते में कनवर्जन कास्ट पहुंच जाएगा।
सुधा वर्माखंड शिक्षा अधिकारी, धर्मापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें