फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 17 संक्रमित, 9 को मिली अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी जिले में 17 कोरोना पॉटिव केस मिले हैं। हालांकि कोरोना के नौ मरीज ठीक होकर आज अस्पताल से घर पहुंच गए। शुक्रवार को कोरोना के 906 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 889 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज की पॉजिटिव रिपोर्ट को मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6463 हो गई। ज बकि आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे नौ मरीजों को मिलाकर अबतक अस्पताल से ठीक होकर घर पहुंचे कुल मरीजों की संख्या 6177 हो गई है। राहत की बात यह कि पिछले कई दिनों से कोरोना से मौत की कोई घटना जिले में नहीं हुआ है। अबतक कोरोना से कुल मौत की संख्या 96 है। आकड़ों पर गौर करें तो शुक्रवार को 986 सैंपल लिए गए। अबतक जिले में कुल 281097 सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 279796 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1301 सैंपल की रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें