फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटाकॉल के उल्ल्घंन पर वित्त अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के वित्त अधिकारी को डिप्टी सीएम के समक्ष प्रोटोकाल का उल्लंघन भारी पड़ गया है। कुलपति ने उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। वित्त अधिकारी को एक सप्ताह में जवाब देना है।
विज्ञापन

13 दिसंबर को विवि आए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कुलपति सहित विवि व उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों संग बैठक की थी। बैठक के बाद लंच की व्यवस्था थी। इस दौरान डिप्टी सीएम और कुलपति के बीच वार्ता चल रही थी, तभी वित्त अधिकारी ने भी बीच में बोल पड़े। इस पर कुलपति ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसे प्रोटोकाल का उल्लंघन मानते हुए वित्त अधिकारी को नोटिस दिया है। उन्हें अपना जवाब एक सप्ताह में रखने की हिदायत दी गई है। इस बाबत कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य का कहना था कि यह विवि का आंतरिक मामला है। कुछ प्रक्रियाएं चलती रहती है। इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाएंगी। वहीं वित्त अधिकारी एमके सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें