फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंग, उर्द, मक्का का बीज सस्ते दाम पर देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर गुुुरुवार को बरसठी ब्लाक मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण आज किसान व मजदूर तबके को भारी हानि हो रही है। किसान सबसे ज्यादा छुट्टा पशुओं से परेशान है, जो किसानों के मेहनत से की गई खेती को चौपट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को राजकीय कृषि भंडार से सस्ते दामों पर मूंग, उर्द, मक्का की बीज उपलब्ध कराने, निगोह बाजार में सब्जी मंडी खुलवाने, ब्लाक के सभी आवासों की जांच, ब्लाक पर पंचायत भवन का निर्माण आदि की मांग की गई है। धरने में सीताराम, मेवालाल, महेश गौतम, छोटे लाल, राजाराम, सबिता, गीता देवी, लालदेई, रमपत्ती, सीता व शोभनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें