जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक शर्मा गुट के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी होता है। उसके हितों के लिए संघर्ष करना हमारा दायित्व है। सोमवार को शहर के हाल में प्रज्ञा प्रवाह वैचारिक संगठन की ओर से आयोजित अपने सम्मान समारोह में बोल रहे थे। भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल ने कहा कि संतोष सिंह संघर्षशील और जुझारू नेता है। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार मौर्य ने शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। मेनका सिंह ने शिक्षक नेताओं को बधाई दी। समाज सेवी मनोज तिवारी ने कहा का शिक्षकों हितों के लिए संघर्ष करना संतोष सिंह की हमेशा प्राथमिकता रही है। जिसके कारण शिक्षक हमेशा उनके साथ रहते हैं। टीडी इंटर कालेज के प्रवक्ता व प्रज्ञा प्रवाह के सदस्य सत्य प्रकाश सिंह व रविंद्र सिंह ने अध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष सिंह को बधाई दी। इस मौके पर नारायण दास, शैलेंद्र निषाद, रेनू मौर्या, अंजू पाठक, सारिका सोनी, अजय उपाध्याय, डा. रजनीकांत द्विवेदी, अनिल शुक्ल, मौजूद रहे। प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी ने आभार जताया। संचालन ब्रह्मेश शुक्ल ने किया।