नेवढिय़ा। रामनगर ब्लाक के बर्राह नेवादा मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग दर्जन भर गावों के लोगों का आवागमन इसी रास्ते होता है। कई वर्षों से इस मार्ग का मरम्मत नहीं हुआ है। जिससे मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। रास्ते पर गिट्टियां बिखर गई हैं। जिससे पूरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। सड़क की गिट्टियां उखड़कर बाहर आ जाने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन वाहन से गिरकर राहगीर घायल होते रहते है। क्षेत्र के बच्चा दुबे, दरोगा दुबे, लुटटूर सिंह, विमलेश मिश्र, नन्हे मिश्रा, नागेंद्र सिंह आदि के मुताबिक यह मार्ग काफी दिनों से इसी तरीके से उपेक्षित पड़ा है। जिसकी शिकायत हम लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सांसद व जिला प्रशासन से कई बार किया है। लेकिन आश्वासन के शिवाय कुछ भी नहीं मिला। सड़क पर पैदल चलना दुस्वार है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।