फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3150 एमटी यूरिया की आई रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में यूरिया की किल्लत खत्म हो गई है। जिले में 3150 मीट्रिक टन यूरिया की रेक आ चुकी है। अब किसानों को यूरिया कम दाम में मिलेगी। 45 किग्रा. यूरिया की एक बोरी 266.50 रुपये और 50 किग्रा.यूरिया की एक बोरी 295 रुपये में किसानों को मिलेगी। यूरिया का यह मूल्य रविवार से लागू होगा। इन यूरिया के बोरे पर पुराना मूल्य अंकित है। लेकिन यह यूरिया भी नए मूल्य पर ही बिकेगी। अब यूरिया सहकारी समितियों सहित अन्य उर्वरक केंद्रों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक पखवारे से यूरिया नहीं थी। किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिले में 3150 एमटी यूरिया की रेक शुक्रवार की देर रात आ चुकी है। जिसमें 2573 एमटी यूरिया साधन सहकारी समितियों को भेजी जा रही है। जबकि शेष बची 577 एमटी यूरिया अन्य उर्वरक केंद्रों में भेजी जा रही है। इस बार 45 किग्रा. यूरिया की एक बोरी 266.50 रुपये और 50 किग्रा.यूरिया की एक बोरी 295 रुपये में किसानों को मिलेगी। जबकि इसके पहले 45 किग्रा. यूरिया की एक बोरी का मूल्य 299 रुपये और 50 किग्रा यूरिया की एक बोरी का मूल्य 330.50 रुपये था।
कोट:
केंद्र ने यूरिया पर लगने वाले अतिरिक्त कर एसीटीएन को समाप्त कर दिया है।जिससे यूरिया का दाम कम हो गया है। अब 45 किग्रा. यूरिया की एक बोरी का मूल्य 266.50 रुपये और 50 किग्रा.यूरिया की एक बोरी का मूल्य 295 रुपये हो गई है। कम हुए मूल्य के अनुसार विक्रेताओं द्वारा यूरिया बेचा जाएगा। ऐसा नहीं करने वाले विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें