फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कैरियर प्वाइंट इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कालेज में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. केपी यादव ने कहा कि भविष्य का सपना लेकर छात्र एवं शिक्षक मजबूत राष्ट्र के नवनिर्माण की आधारशिला रखें। उन्होंने मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार देकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डा. राकेश यादव ने किया। संरक्षक मिर्जा जावेद सुल्तान ने आभार जताया। इसके पूर्व उन्होंने डा. केपी यादव, डा. संजय कुमार पांडेय, मान बहादुर सिंह, डा. अवधेश कुमार सिंह, डा. अमित कुमार आदि को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिभावान छात्रों में ममता सिंह, पूजा यादव, श्रेजल साहू, नाबिया फातिमा, दिव्या सिंह, अक्षिता यादव, प्रेम लता, रमाकांत, रिया, आफरीन, सोनाली और ज्योति को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डा. रजनीकांत पाण्डेय, प्रधानाचार्या तहसीन फातिमा, रमेश यादव, मनोज मौर्या, शैलेश यादव सिपाह, प्रदीप यादव बाबा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें