फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को वितरित किया कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के कारो बनकट गांव में मंगलवार को गरीब व असहायों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता लकी यादव ने कहा कि मुझे गरीब एवं असहयोग की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। ठंड के दिन में अगर किसी को दान करना हो कंबल का दान करें। ग्राम प्रधान सावित्री यादव ने 300 लोगों का कंबल वितरित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान विवेक यादव, अजीत यादव, अच्छे लाल यादव, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, डॉ. राकेश राम नारायण, रामबली यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: योग वेदांत सेवा समिति द्वारा मुहल्ला साहबगंज में स्थित मां काली मंदिर पर तुलसी पूजन तथा सत्संग कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान 300 लोगों को कंबल का वितरण किया गया। संत स्वामी वासुनंदन सरस्वती महाराज ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान से भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि रावण ने साठ हजार वर्ष तक तपस्या करने के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश की संस्कृत से भारतीय संस्कृति को नुकसान हो रहा है। समिति के अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल ने 300 गरीब व असहायों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश टैगोर, रवि शंकर, कृष्ण मोहन, बिजेंद्र जायसवाल,योगेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, सूर्य लाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें