फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में 160 मरीजों का किया उपचार

विज्ञापन
जमालपुर पी एच सी में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते डाक्टर। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 160 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। मेले में सर्दी बुखार और पेट दर्द के सबसे अधिक मरीज आए। मछलीशहर के जमालपुर पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 22 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। डाक्टर आरके यादव ने 4 पुरुष,14 महिलाओं और 4 बच्चों का इलाज किया। डाक्टर ने बताया कि श्वास , बुखार, खांसी और पेट दर्द के एवं अन्य रोगों के मरीजों के अलावा गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए पहुंची। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं। सिंगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में 99 मरीजों का इलाज किया गया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने भी मरीजों की जांच कर इलाज किया। क्षेत्र के पीएचसी जमऊपट्टी में 11 मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टर वर्मा ने मौसम के उतार चढ़ाव को देखते हुए मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी। तेजीबाज़ार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. श्री निवास निगम ने बताया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत मेले का आयोजन किया गया। इसमें 39 मरीज आए। स्वास्थ्य मेले में आई चार गर्भवती महिलाओं का एनम रंभा सिंह ने वजन और चेकअप किया। आयरन, कैल्सियम और विटामिन की गोलियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें