फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर अपनों के ही दाग : मोबाइल चोरी से घूसखोरी तक, जिले के 50 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में पुलिस की साफ खाकी पर बाहर के अपराधियों से ज्यादा विभाग के अपने ही लोग दाग लगा रहे हैं। कोई मोबाइल चोरी में सलाखों के पीछे पहुंचा, तो किसी पर रिश्वतखोरी का कलंक लगा। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस के करीब 50 जवान खुद ही मर्यादा लांघते नजर आए। हालांकि, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए लापरवाह और भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसपी के पिछले दो महीने के कार्यकाल पर नजर डालें तो भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाइयां हुईं। पुलिस कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 50 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर या निलंबित किया जा चुका है। इनमें सिपाही और चौकी इंचार्ज से लेकर थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला दो सिपाहियों द्वारा मोबाइल चोरी का रहा, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इन कारगुजारियों की गूंज अब शासन स्तर (लखनऊ) तक पहुंच गई है, जिससे महकमे की भारी किरकिरी हो रही है। आम जनता में पुलिस का विश्वास बनाए रखने के लिए एसपी ने न केवल निलंबन की कार्रवाई की, बल्कि विभागीय जांच भी बैठा दी है। दोषी पाए गए इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसपी सिटी और एएसपी ग्रामीण को जांच सौंपी गई है। विभाग की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की मनमानी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें