फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 16 रूट और 2000 रिक्शे, फिर भी वाहन स्टैंड नहीं, सड़कों पर कब्जा

विज्ञापन
जौनपुर-पालीटे​​क्निक चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़ा ई रिक्शा। स्रोत-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन के कारण पटरी से उतर गई है। जिले में कुल 5,278 पंजीकृत ई-रिक्शा और 1,912 ऑटो रिक्शा होने के बावजूद, शहर में चलने वाले लगभग 2,000 ई-रिक्शा के लिए कोई व्यवस्थित पार्किंग या स्टैंड नहीं है। इसका सीधा असर शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जाम के रूप में दिख रहा है। प्रशासन ने ई-रिक्शा के लिए 16 रूट तो तय कर दिए हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से चालक बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जेसीज चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज से कोतवाली मार्ग और जौनपुर जंक्शन रोड पर देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी संजय दुबे, वीरेंद्र कुमार और राजेश यादव सहित अन्य लोगों का कहना है कि रिक्शा चालकों की मनमानी और स्टैंड न होने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के व्यस्त इलाकों में ई-रिक्शा के लिए विशेष पार्किंग जोन या स्टैंड चिन्हित किए जाएं, ताकि आम जनता को रोज-रोज के जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें