जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का छापा मार अभियान जारी है। सोमवार को 16.950 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद किया गया। इस दौरान संबंधित दुकानदारों से साढ़े 33 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद से शाहगंज कस्बे में सोमवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में नगर पालिका की टीम ने कोतवाली रोड स्थित गोपाल पुत्र घूरे के व डाकखाना तिराहा स्थित श्रीबालाजी राजस्थानी स्वीट्स पर छापा मारा। दोनों दुकानों से टीम ने करीब 15 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की। दुकान संचालकों से 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। अचानक हुई कार्रवाई से आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 100 माइक्रॉन से पतली प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ये रिसाइकल नहीं हो सकती और पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं। उन्होंने दुकानदारों से प्लास्टिक की खरीद फरोख्त बंद करके प्रशासनिक कार्रवाई से बचने की अपील की। गौराबादशाहपुर:कस्बे में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल अभियान चलाया उपजिलाधिकारी के कस्बे में होने की सूचना जैसे ही कारोबारियों को लगीं तो हड़कम्प मच गया। कई दुकानदार अपना शटर गिरा कर भागते हुए दिखाई पड़े। हिमांशु नागपाल ने कस्बे के जायसवाल प्लास्टिक स्टोर पर छापेमारी की। जहां काफी मात्रा में पॉलीथिन बरामद किया साथ ही कई दुकानदारों और ठेले के व्यापारियों को पॉलीथिन में समान देने से मना किया और कहा कि पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय रजनीश राय ने बताया कि ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के द्वारा जनपद में पॉलिथीन जब्त कर वसूली की गई। जिसमें नगर पालिका परिषद शाहगंज के द्वारा 15 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूले गए। नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर द्वारा 500 ग्राम पॉलिथीन जप्त कर 1000 वसूली की गई। नगर पंचायत बदलापुर 450 ग्राम जब्त कर 1000 वसूली की वसूली की गई, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर द्वारा 1.00 किलोग्राम जब्त कर 1500 रुपये की वसूली की गई। कुल 16.950 किलो ग्राम पॉलिथीन जब्त कर रुपये 33.500 की वसूली की गई।