फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन्स क्लब सेवा कार्यों का नया आयाम स्थापित करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित पांडेय ने अपने कार्यकाल का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा एवं लायंस क्लब जौनपुर से अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन मिलान इटली में जाने वाले 19 लायन मेंबरों का स्वागत एवं शुभकामना के साथ शुरू किया।
विज्ञापन

उन्होंने मंडलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि मंडलाध्यक्ष अपने कार्यकाल में सेवा कार्यों का नया आयाम स्थापित करेंगे । मंडलाध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने अपने स्वागत से अभिभूत होते हुए संस्था को धन्यवाद दिया और लायंस मंडल 321 को सर्वोत्तम स्थान दिलाने का आश्वासन दिया। मंडल सचिव मोहम्मद मुस्तफा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने किया। सचिव संजय श्रीवास्तव ने आभार जताया। लायनेस अध्यक्ष नीलम पांडेय, सचिव हेमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मधु चतुर्वेदी, अंजलि कपूर, सुषमा त्रिपाठी, रेनू आनंद, सुधा अग्रहरि, मिदहत फातिमा, अलका साहू, अरुण त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता, महेंद्र नाथ सेठ, राकेश श्रीवास्तव, अजय आनंद, रवि श्रीवास्तव, गोपीचंद साहू, रामकुमार साहू, अशोक मौर्य, डा. अजीत कपूर, राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश राज , संजय सिंघानिया, सोमेश्वर केसरवानी,नरेश सेठ, राजन बैंकर, शत्रुघन मौर्य, मदन गोपाल गुप्ता, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें