जौनपुर। स्वच्छ और सुंदर स्कूल अभियान के तहत 25 जून को सभी विद्यालयों में सफाई अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि विद्यालय खोलकर उसमें साफ-सफाई कराई जाए ताकि जब जुलाई में बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्वच्छ वातावरण मिले।
प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालय इस बार 25 जून को खुलेगा। इस दिन पढ़ाई नहीं होगी और न ही बच्चे आएंगे। पहले दिन विद्यालय की साफ-सफाई कराई जाएगी। स्कूलों में पढ़ाई पहली जुलाई से शुरू होगी। छात्रों को स्वच्छ माहौल देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हर विद्यालय में साफ सफाई के साथ पौधरोपण भी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वच्छ और सुंदर स्कूल अभियान के तहत इस बार सभी विद्यालय 25 जून को सफाई कराई जाएगी। विद्यालयों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। निर्देश की अवहेलना करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।