मुंगराबादशाहपुर। राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष राम लखन पटेल का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि सहकारिता जिला अध्यक्ष भारत सिंह पटेल का भी स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामलखन पटेल ने अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव के लिए अभी से ही कमर कस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सभी जाति धर्म के लोगों का सम्मान करता है। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजमणि पटेल, युवा जिला महासचिव विनोद यादव, राम नेवाज पटेल ,रमेश यादव, नरेंद्र बहादुर पटेल, धर्मेंद्र पटेल, राजेश पटेल, ध्रुवचंद पटेल आदि मौजूद रहे।