फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघावल गांव में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने के लिए महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान एकदम आबादी के मध्य में है और आस पास महज कुछ दूरी पर शिक्षण संस्थान स्थित है। शराबी आए दिन लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। छिनैती व मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन

दिन और रात में शराब पीने आने वाले लोग मदहोश होकर शराब की दुकान के आस पास व ईदगिर्द हुड़दंग करते हैं। रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और या छात्राओ से अभद्रता कर उनपर फब्तियां कसते हैं। इससे वहां हर समय वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है। उनका आरोप है की शराब की दुकान सही जगह पर नहीं है। वे शराब की दुकान का पिछले एक साल से विरोध कर रहीं है। प्रशासन ने अगले आवंटन में दुकान हटाने का आश्वासन देकर हर बार चुप करा दिया लेकिन दुकान हटाई नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें