जौनपुर। ईद का त्योहार मनाने के लिए सऊदी अरब, दुबई जैसे खाड़ी देशों से भी लोग अपने वतन आ गए हैं। हर कोई त्योहार की खुशियां अपने परिवार के साथ बाटना चाहता है।
सऊदी अरब के रियाज शहर में नौकरी करने वाले शहर के मीरमस्त मोहल्ला निवासी मो. साजिद अभी एक दिन पहले घर पहुंचे हैं। साजिद कहते हैं कि ईद पर घर आने के लिए उन्होंने छह महीने पहले ही कंपनी में छुट्टी के लिए अर्जी दे रखी थी। अब परिवरा के सभी सदस्यों के साथ ईद मनाएंगे। पुरानी बाजार निवासी मो. वसीम सऊदी अरब के दम्माम से चलकर ईद मनाने घर पहुंचे हैं। मोहल्ला रिजवी खां निवासी नूरुद्दीन सऊदी अरह में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि घर में मां के साथ वह ईद मनाना चाहते थे। छुट्टी मिल गई और घर आ गया। घर पर ईद मनाने में अच्छा लगता है। वह सऊ दी से ही बच्चों और मां के लिए कपड़े लेकर आए हैं। बलुआघाट निवासी नौसाद मंसूरी नवी मुंबई से चलकर घर आए हैं। उनका कहना है कि टिकट नहीं मिल रहा था लेकिन ईद घर पर मनाने के लिए बड़ी मुश्किल से टिकट लेकर घर आया हूं।