जौनपुर ।जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई।जिसमें शौचालय निर्माण में नियमों का पालन करने और डीपीआरओ को प्रत्येक दिन एक ग्राम पंचायत का निरीक्षण स्वयं करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी फील्ड में जाकर जॉच करके शौचालय निर्माण के प्रगति की रिपोर्ट देंगे। एक घर में दो परिवार रहते हैं तो एक ही शौचालय दिया जाएगा। धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाएगी। धनराशि दो किस्तो में दी जाएगी। स्वच्छाग्रहियों का भुगतान माह के अंत तक कर दियास जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 132271 लक्ष्य के सापेक्ष 49807 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से 79919 डीलिशन हेतु एवं 11639 अपडेशन हेतु सूचना उपलब्ध कराई गई है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत 1 जून 2019 से 31 जुलाई 2019 तक ओडीएफ की स्थिरता एवं ओडीएफ प्लस की जागरूकता हेतु अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। व्यापक अभियानकाल के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खुले में शौच से मुक्त ग्राम पंचायत की घोषणा वाला एक बोर्ड लगाया जाएगा। जिसमें गांव को स्वच्छ बनाए रखने की प्रेरणा एवं व्यापक अभियानकाल में शौचालय उपयोगिता की सुनिश्चित बनाएं रखने, बच्चों के मल का सुरक्षित निपटान करने तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन किए जाने के संबंध में आकर्षक दीवार चित्रण कराया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, पीडी अरविंद सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमारसहित सभी बीडीओ एवं एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।