फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पति के दीर्घायु के लिए की वट सावित्री पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने सोमवार को व्रत रख कर वट सावित्री पूजा विधि विधान से किया। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे बैठक कर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। फल फूल और प्रसाद का चढ़ावा चढाकर पति के लंबी उम्र की कामना की। वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर से ग्रामीण इलाकों तक महिलाएं सुबह से ही सज-धज कर बरगद के पेड़ के पास पूजा करने पहुंचीं। वट वृक्ष के पास इस दौरान महिलाओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान महिलाओं ने बरगद के वृक्ष के चारों ओर सूत के धागे के साथ परिक्रमा करते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना की। सुबह धूप कम रहने की वजह से महिलाओं की ज्यादा भीड़ नजर आई। सोमवार का दिन होने के कारण कुछ महिलाओं ने मंदिर में पहुंच कर पूजा किया। कुछ स्थानों पर आचार्यो ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें