फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का पुतला फुंकते सपा नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लालजी यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी और प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के विरोध में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला फूंकते समय पुलिस ने संगठन के जिला उपाध्यक्ष ऋषि यादव सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन ऋषि यादव का शांती भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष ऋषि यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सद्भावना पुल पर एकत्रित हुए, जहां उनके द्वारा बढ़ रहे भ्रष्टाचार सहित सपा नेता लालजी यादव सहित तमाम लोगों की हत्या, केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद छात्रसंघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव की गलत ढंग से की गई गिरफ्तारी आदि को लेकर प्रदर्शन किया जाने लगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया जाने लगा । तभी सूचना पाकर शहर कोतवाल श्रीप्रकाश गुप्त ने पहुंचकर ऋषि यादव सहित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। लेकिन ऋषि यादव का शांती भंग में चालान कर दिया। पुतला फुंकने वालों में मनीष यादव, शुभम, अमित यादव, अंकित, अमित पाल, प्रिंस, राजन, अरूण यादव, अजय यादव, देवा, रजनीश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें