फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने अभियान चलाकर लिए 2946 मिट्टी के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कृषि विभाग मिट्टी की सेहत सुधारने के यत्न कर रहा है। इसके लिए मृदा परीक्षण पर जोर दिया जा रहा है। मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के तहत जिले के सभी 21 विकास खंडों में चयनित एक-एक मॉडल गावों के किसानों के यहां से मिट्टी के 2946 नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए मृदा प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानों को जरूरत के हिसाब से उर्वरक के इस्तेमाल की सलाह दी जाएगी।
नेशनल मिशन फार सस्टेनेबल एग्रीकल्चर मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत जिले में चार दिनों तक मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान चलाया गया जो सोमवार को समाप्त हो गया। इसमें जांच के लिए मिट्टी के नमूनों का संग्रह किया गया और किसानों को मिट्टी लेने के तरीके सिखाए गए। योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लाक से एक-एक मॉडल गांव चयनित किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक, जिलाकृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय जिला कृषि रक्षा अधिकारी 31 मई को किया था। चार दिनों में कुल 2946 मृदा नमूने लिए गए।
विज्ञापन


इन गावों में लिए गए नमूने
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के मल्हनी गांव में 203 मृदा नमूने लिए गए। इसी प्रकार धर्मापुर केे भवानीपुर155, बक्शा के बबूरा में 205, सिकरारा के रैदासपुर में 97,सिरकोनी के देवकलीकलां में112, मड़ियाहूं के मेजा में 152, रामपुर के परसुपुर में122, बरसठी के चक मोहम्मद हसन में 40, रामनगर के आदीपुर में 157, बदलापुर के कुशहां प्रथम में156, महराजगंज के केवटली में 142, मछलीशहर के मीरपुर करौंदी में 111, मुंगराबादशाहपुर के गोविंदासपुर में 161, सुजानगंज के कंचनपुर में 128, केराकत के भैरोभानपुर में 129,मुफ्तीगंज के रामपुर में 171, डोभी के अमिलियां में179,जलालपुर के रकसवां तकियारामपुर में 110,शाहगंज के बबुचीं में174,खुटहन के चकलालमन में195 व सुईथाकला के सदरुद्दीनपुर में 47 मृदा नमूने लिए गए है।
विज्ञापन


मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के तहत जिले के सभी ब्लाकों में एक -एक मांडल गांव चयन कर कुल 2946 नमूना लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच के बाद मिट़्टी में किस उर्वरा शक्ति की कमी है। इसकी जानकारी हो जाएगा। इसके बाद किसानों को इसकी जानकारी देकर मिट्टी की सेहत सुधारवाने का काम किया जाएगा।
जयप्रकाश
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें