फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के बाजार पर नहीं दिख रहा महंगाई का असर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। रमजान का आखिरी असरा शुरू होते ही ईद की भी तैयारी तेज हो गई है। ईदगाहों, मस्जिदों और घरों की सफाई में लोग जुट गए हैं। खरीददारी के लिए बाजारों में भीड़ उमडने लगी है। पिछले साल के मुकाबले सेवईं, मेवा, चीनी से लेकर कपड़ों आदि तक की कीमतें बढ़ी हैं फिर भी बाजार की रौनक कम नहीं हुई है। लोग दिल खोलकर खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में महंगाई का असर नहीं दिख रहा है। अमर उजाला ने रविवार को ईद के बाजार की पड़ताल की तो पता चला पिछले साल के मुकाबले इस साल खाने पीने से लेकर पहनने तक के सामान महंगे हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस साल मेवा के दाम में काभी इजाफा हुआ है। पिछले छोहाड़ा 80 रुपये किलो था इस साल इसकी कीमत दो सौ रुपये है। पिस्ता पिछले साल 1400 रुपये किलो था इस साल 1600 रुपये किलो की दर से मिल रहा है। चिरौजी पिछले साल 700 रुपये में थी इस साल 1000 रुपये किलो है। किसमिस पिछले साल 250 रुपये किलो थी इस साल तीन सौ रुपये में मिल रही है। इसी प्रकार काजू पिछले साल 850 में था इस साल 900 और बादाम 680 से बढ़कर 700 रुपये किलो हो गया है। पिछले साल शर्बती सेवई (मोटी सेवई) जो बाजार में 30 से 40 रुपये किलो बिक रही थी वही इस साल 50 से 55 रुपये किलो मिल रही है। किमामी सेवई (महीन सेवई) का दाम 90 रुपये से बढ़कर से 110 रुपये किलो तक पहुंच गया है। किमामी सेवईं में खोवा का भी इस्तेमाल किया जाता है। खोवा जो पिछले साल बाजार में 180 से 200 रुपये किलो बिक रहा था वही खोवा इस साल 280 रुपये किलो मिल रहा है। खोवा के कारोबारी उमानाथ यादव बताते हैं कि इस साल शादी विवाह का मौसम हौ जिससे खोवा की मांग अधिक होने के चलते दाम बढ़ गया है। रेडी मेड कपड़ों से लेकर, चूड़ी, कंगन, श्रृंगार के सामानों के दाम बढ़े हैं बावजूद इसके दूकानों पर खरीदारों की भीड़ कम नहीं हुई है। किराना व्यवसायी अली अहमद बताते हैं कि मेवा, मसाला से लेकर खाने पीने की सभी सामग्री के दाम बढ़े हैं लेकिन ईद पर बिक्री में कोई अंतर नहीं दिख रहा है। मुल्ला टोला निवासी अनीश खान कहते हैं कि महंगाई तो बढ़ी है पर ईद से बढ़कर कोई त्योहार नहीं है। इस नाते महंगाई का असर त्योहार पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें