जौनपुर। जिले को जरूरत से कम बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी के बावजूद रोजाना जरूरत से 70 मेगावाट कम विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिले को प्रतिदिन जरुरत से 70 मेगावाट बिजली कम मिल रही है। बिजली कम मिलने से जबरदस्त कटौती भी हो रही है।
जिले में कुल पांच लाख 78 हजार 775 बिजली उपभोक्ता हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख 40 हजार उपभोक्ता हैं, जबकि शहर क्षेत्र में 38 हजार 775 बिजली उपभोक्ता है। कुल 60 बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति होती है। प्रतिदिन 400 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है, लेकिन मात्र 330 मेगावाट ही बिजली जिले को मिल रही है। इसके चलते हर समय लगभग 20 फीसदी इलाकों में अतिरिक्त कटौती करनी पड़ती है। बिजली कटौती होने के कारण किसान धान की नर्सरी और सब्जी की खेती नहीं कर पा रहे हैं। शहरवासियों को भी इस भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों में डूबके रह रहे हैं। ऐसे में बिजली नहीं रहने पर उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में इस समय बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रति दिन 400 मेगावाट बिजली की आवश्यक्ता है। लेकिन मात्र 330 मेगावाट ही बिजली मिल पा रही है। ऐसे में प्रति दिन 70 मेगावाट बिजली कम मिल रही है।-तुलसी राम, अधिशासी अभियंता पारेषण