फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजारा भता नहीं देने पर वारंटी पति सहित ग्यारह को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं देने पर एक लाख छिहत्तर हजार वसूली के वारंटी सहित ग्यारह वारंटियो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रामनगर गांव निवासी आनंद अग्रहरि का उनकी पत्नी आरती से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। न्यायालय ने पांच वर्ष पूर्व पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। तभी से आनंद फरार चल रहा था। भत्ते की राशि 1.76 लाख तक पहुंच गयी थी। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह खुटहन गांव निवासी मनोज यादव, फिरोजपुर गाँव निवासी ओमप्रकाश मौर्या, गुलरा के सुनील, बियसिया पिलकिछा के राजकिशोर, अलीपुर के चंद्रशेखर, गभिरन के सुरेश पाल, नन्हेपाल, तथा डिहिया गांव के सुरेंद्र सिंह, रणबिजय सिंह और अरुण कुमार सिंह कई बार नोटिस के बाद भी हाजिर न्यायालय नहीं लगाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें