जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर इंस्पेक्टर मछलीशहर के साथ कुछ अधिवक्ताओं ने गाजीगलौज एवं धक्का मुक्की किया। सीजेएम कोर्ट में भागकर इंस्पेक्टर ने अपनी जान बचाया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर लाइन बाजार, सीओ सिटी नृपेंद्र कुमार की मौजूएगी में न्यायिक अधिकारियों ने बीच बचाव कर सुलह समझौता कराकर मामला शांत कराया। उधर इस मामले में इंस्पेक्टर पर्व कुमार सिंह ने लाइन बाजार थाने में एक नामजद सहित 40- 50 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है।
दिसंबर महीने में एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी और वर्तमान में दीवानी के अधिवक्ता विजय कुमार यादव निवासी राजेपुर थाना जफराबाद जमीन के विवाद के मामले में जफराबाद थाने पर गए थे। आरोप है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष जफराबाद पर्व कुमार सिंह ने अधिवक्ता समुदाय से गालीगलौज किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। बुधवार को पर्व कुमार सिंह दीवानी न्यायालय परिसर में में पहुंचे थे। अधिवक्ता अधिवक्ता विजय कुमार यादव से उनकी कहानसुनी और धक्कामुक्की हो गई। उसके बाद अधिवक्ताओं ने इंस्पेक्टर को घेर लिया। अपने को घिरा देख भागकर पर्व कुमार सिंह सीजेएम कोर्ट में पहुंए गए और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सीओ , सिटी मजिस्ट्रेट, कई दरोगा, 20 से अधिक सिपाही, दो ट्रक पीएसी मौके पर पहुंच गई। कई न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में अधिवक्ता शांत हुए।
जफराबाद एसओ के रूप मैं मेरे तैनाती के दौरान अधिवक्ता विजय कुमार यादव गालीगलौज करने लगे थे। उस समय उन्हें शांत कराया गया था। बुधवार को एक केस के मामले में दीवानी कोर्ट में मुझे देखकर वह मेरे पास आकर गालीगलौज करने लगे। उनके समर्थन में 40- 50 अधिवक्ता आकर धक्कामुक्की की। इस मामले में लाइन बाजार थाने में तहरीर दी गई है।-पर्व कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मछलीशहर
किसी को कानून हाथ में लेने का हक नहीं है। अधिवक्ताओं ने इंस्पेक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- डा. अनिल कुमार पांडेय, एसपी सिटी