फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किमी तक लगा जाम, गर्मी में हर कोई फंसकर हुआ परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर- आजमगढ़ मार्ग पर पोस्टमार्टम हाउस के पास बीच सड़क पर शनिवार की दोपहर 11.30 बजे एक ट्रक खराब हो गया। इससे रास्ता रुक गया। न तो लोग आजमगढ़ की तरफ से जौनपुर आ पा रहे थे ौर न ही जा पा रहे थे। इससे तकरीबन दस किमी दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप में लोग बाइक, कार, आटो, ईरिक्शा में फंसकर परेशान रहे। एक एंबुलेंस भी शास्त्रीपुर पर फंसी रही। तीन घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन


शहर में जाम की समस्या जटिल होती जा रही है। रोजाना कहीं न कहीं जाम लगता है। जौनपुर - रायबरेली मार्ग पर शुक्रवार को लोग जाम में चार घंटे तक फंसे रहे। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस के पास सकरी पुलिया पर ट्रक साढ़े 11 बजे खराब हो गया। ट्रक खराब होने के बाद वाहनों की दोनों तरफ लाइनें लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दो घंटें के अंदर नईगंज रेलवे क्रासिंग से लेकर केशवपुर रेलवे क्रासिंग तक तकरीबन दस किमी वाहनों की लाइनें लग गई। सूचना पर यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रक हटवाने के लिए क्रेन ले जाने का प्रयास किये लेकिन दोनों तरफ से वाहनों से सड़क पट जाने की वजह से क्रेन मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से धक्का लेकर एक घंटें में ट्रक को पुलिया से थोड़ी दूर कर यातायात बहाल किया जा सका। इस दौरान तकरीबन ढ़ाई बजे तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं और लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। जेसीज चौराहे पर लोग रोडवेज की तरफ से ओलंदगंज की तरफ नहीं जा पा रहें थें।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस के पास सकरी पुलिया पर ट्रक खराब होने से जाम की स्थिति पैदा हुई। ट्रक हटवाकर रास्ता साफ कराया गया। इसकी वजह से घंटों जाम लगा रहा।
विजय प्रताप सिंह प्रभारी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें