फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा बंद होने को लेकर उठाए सवाल

Wed, 22 May 2019 11:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशियों ने मां शीतला चौकिया धाम के पास स्थित नवीन मंडी परिसर में बनाये गये मतगणना स्थल का मंगलवार को जायजा लिया। आरोप लगाया कि यहां लगे लैपटॉप हैंग कर रहे हैं। बीती रात 12 से तीन एवं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक सीसी कैमरे बंद रहे। इससे प्रशासन की मंशा जाहिर होती है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने आरोप लगाया है कि शासन से लेकर चुनाव आयोग की मंशा पर यह प्रश्नचिह्न लग गया है। कहा कि जहां जनता नें दिल खोलकर गठबंधन को जिताने का काम किया है। वहीं शासन के दबाव में एग्जिट पोल भाजपा का बहुमत दिखाकर शेयर बाजार चढ़ाने का काम कर रहा है। 24 घंटे सीसी कैमरों की नजर में मतगणना स्थल रहना चाहिये लेकिन लगता है कि ऐसा नहीं किया जा रहा है।

इससे यह लगता है कि भाजपा जीत के लिये किसी भी हद तक जा सकती है। वहीं मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी टी राम ने कहा कि जिस तरह मतगणना स्थल पर जिला प्रशासन लापरवाही कर रहा है। अगर सुधार नहीं हुआ तो सपा-बसपा के नेता व कार्यकर्ता धरने पर बैठ जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें