फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक मछलीशहर लोकसभा श्रावण हर्डीकर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार की शाम को चौकिया मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने समय रहते सभी इंतजाम पूरे करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना से एक दिन पहले तक सारी व्यवस्था पूरी कर ली जाए। कोई एजेंट मोबाइल, पान, तंबाकू लेकर मतगणना स्थल पर न जाए, इसको हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने मतगणना कर्मिकों के लिए पानी, शौचालय, भोजन आदि की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी आर पी मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर नृपेंद्र आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें