फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डायवर्जन से दो दिन में 155 रेल टिकट हुए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली व छठ पर्व पर घर आए लोग बड़ी संख्या में महानगरों की ओर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में जौनपुर जंक्शन से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई यात्रियों ने टिकट वापस कर दिया है। दो दिन में दो आरक्षण केंद्रों से करीब 155 टिकट कैंसिल कराए गए हैं। रेल विभाग ने एक लाख 25 हजार रुपये वापस किया है।
विज्ञापन

जानकारी नहीं होने से कई यात्री स्टेशनोंलेपर पहुंच जा रहे है। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने की जानकारी होने पर मायूस होकर लौट गए। फैजाबाद के सलारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी के दोहरीकरण के चलते लखनऊ की ओर से आकर फैजाबाद जौनपुर होते हुए वाराणसी की ओर जाने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग तीन दिसंबर तक परिवर्तित किया गया है। परिवर्तित ट्रेनों में फरक्का एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, इंदौर पटना एक्सप्रेस है। इस संबंध में आरक्षण केंद्र प्रभारी परमेश्वर यादव ने बताया है पांच ट्रेनों क रूट डायवर्जन होने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। अब तक 155 टिकट रद्द कर एक लाख 25 हजार रुपये वापस किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें