फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में संसाधन व दवाओं की कमी से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीएचसी व मुंगराबादशाहपुर पीएचसी में इमरजेंसी संसाधानों की कमी है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संसाधान की कमी के कारण मरीज प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार कराने को विवश हो रहे हैं। वहीं उनको आर्थिक चपत भी लग रही है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीएचसी व मुंगराबादशाहपुर पीएचसी के इमरजेंसी में आंक्सीजन, ग्लूकोज व एक्सरे मशीन उपलब्ध नहीं है। साधारण एक्सीडेंटल केस हो या हल्की बीमारी हो। मरीजों को सिर्फ मलहम पट्टी करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। वहीं दवाओं की भी कमी है। जिससे मरीजों को ज्यादातर दवा बाहर से लेनी पड़ रहा है। दवा के कमी की शिकायत बीते दिनों विधायक सुषमा पटेल सहित अन्य विभिन्न संगठनों के नेताओं द्धारा संबंधित विभाग से किए जाने के बाद भी हालत जस की तस है। जबकि मोहल्ला नई बाजार में बहुत दिनों से चल रहे महिला अस्पताल को सीएचसी सतहरिया में समायोजित कर दिया गया। जिससे महिला रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। इसको लेकर किसान नेता राजनाथ यादव, सुभाष पटेल, सालिकराम पटेल ने अस्पतालों पर प्रर्याप्त मात्रा में दवाओं व संसाधन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें