खेतासराय। क्षेत्र के बरंगी गांव में आबादी की जमीन पर सोमवार की शाम मिट्टी पाटने के विवाद में मनबढ़ों ने महिला व उनकी दो पुत्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया गया। बरंगी गांव के मिस्टर और रिजवान के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को रिजवान पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर मिट्टी पाटी जा रही थी। दूसरे पक्ष के मिस्टर के घर पर नहीं रहने के कारण उसकी पत्नी नूराना ने विरोध किया। इस पर मनबढ़ों ने मारपीट कर नुराना बेगम 45 व उनकी पुत्रियों अरीबा 16 वर्ष तथा तुबा 14 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। नूराना बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।