जौनपुर। ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश पेयजल, स्वच्छता सहयोग संगठन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता टीम जिस ग्राम में जाएगी। वहां के ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी से एक दिन पहले संपर्क कर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में चार-चार दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 फरवरी 2019 तक चलाई जाएगी। इसमें प्रत्येक ग्राम स्तर पर एक स्वच्छता क्लब का गठन किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, कल्चरल प्रोग्राम के माध्यम से गांव में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि 36 जिले में पानी का स्तर नीचे जा रहा है जो प्रतिवर्ष 20 सेंटीमीटर की अस्तर से है तथा इस हिसाब से 2050 तक भारत का नदी सूख जाएगी। यह जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पर स्वच्छता क्लब का गठन किया जाएगा। जिसमें 12 लोग 6 लड़कियां तथा 6 लड़के की कमेटी बनाई जाएगी। प्राथमिक स्तर पर चित्रकला, उच्च प्राथमिक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए 40 गाड़ी ब्लॉकवार जाकर स्कूल पर स्वच्छता टीम गठन करेगी। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पर जाने वाली स्वच्छता टीम का हस्ताक्षर भी करा लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय, जिला विक ास अधिकारी दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।