फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने दूसरे दिन भी किया ओडीएफ गांव की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम डिप्टी डायरेक्टर एके साहनी के नेतृत्व में दूसरे दिन सोमवार को रामनगर के ओडिएफ हो चुके 16 राजस्व गावों में जाकर जांच किया। जिसमें अधिकांश गावों में आधे अधूरे शौचालय बने पाए गए। जिस पर सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान को जमकर फटकार लगाया गया। डिप्टी डायरेक्टर सहित संयुक्त टीम रामनगर ब्लाक के सभी 137 गावों का निरीक्षण करने का कार्य शुरु कर दिया है। इस दौरान गांवों में बने शौचालयों की जांच की जा रही है। इस दौरान नेवादा, छतीसाकला, डेराढ़पुर, सितमसराय सहित अब तक 16 गांवों को ओडीएफ घोषित किया गया, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष दो हिस्सा शौचालय आधे अधूरे पाए गए। इस अवसर पर डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, बीडीओ रामचरित्र यादव, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, रतन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें