फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकों में होता हैं ज्ञान का भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी महिला कालेज में सोमवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन करते हुए तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि किताबें छात्रों की असली मित्र होती है। पुस्तकों में ज्ञान का भंडार होता है। अच्छी किताबें हमेशा व्यक्ति के ज्ञान को बढ़ाने और नई जानकारी देने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि मेले 22 दिसंबर तक छात्रों के अलावा आम लोगों के लिए खुल रहेगा। वानी प्रकाशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित मेले में अच्छे लेखकों की किताबें रखी गई है। इसका लाभ हर कोई उठा सकता है। विशिष्ट अतिथि हिंदी विभाग की अध्यक्ष डा. सरोज सिंह ने कहा कि पुस्तक मेले का आयोजन सराहनीय है। इसका लाभ सबसे अधिक छात्रों को मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप प्रबंधक डा. डीआर सिंह ने कहा कि पुस्तकों में रुचि पैदा करनी होगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वंदन सिंह ने कहा कि अतिथियों का स्वागत किया। डा. सुषमा सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर डा. महेंद्र त्रिपाठी, डा. राजदेव दुबे, डा. चित्रलेखा सिंह, निशा सिंह, विभा सिंह के अलावा कालेज की तमाम छात्राएं मौजूद थी। संचालन डा. मधुुलिका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें