फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट में पक्षकारों के बीच हुई हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। एसडीएम कोर्ट में उस समय हंगामा हो गया जब एक मुकदमे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। किसी तरह कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सोमवार को दोपहर में उप जिलाधिकारी केराकत की अदालत में सुरतपुर व कोइलारी गांव के हिस्साकशी के मुकदमे की तारीख लगी थी। हालांकि अधिवक्ताओं के प्रस्ताव के चलते अदालत नहीं चल रही था। कोर्ट में न तो एसडीएम थे और न पेशकार मौजूद रहे। केवल प्राइवेट कर्मचारी काम निपटा रहे थे। उसी समय एक पक्ष अपनी फाइल देख रहा था। इसी बीच दूसरा पक्ष भी पहुंच गया और दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते दोपो पक्ष गाली-गलौच और हाथापाई पर उतर आए। शोर सुनकर कर्मचारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर कोर्ट रूप से बाहर निकाला तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें