फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के सुरुआरपट्टी गांव में छुट्टा मवेशियों द्वारा किए जा रहे नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को दर्जन भर से अधिक बछड़ों को घेर कर गांव स्थित अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद दिया। किसी ने फोन पर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की परंतु ग्रामीण बछड़ों को छोड़ने पर राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि मौके पर जिलाधिकारी आकर उन लोगों का दर्द सुने। जब तक इन छुट्टा जानवरों की कोई व्यवस्था नहीं की जाती हम लोग इन मवेशियों को नहीं छोड़ेंगे। काफी प्रयास के बाद जब गांव के लोग नहीं माने तो पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन





अजगर निकलने से गांव में मचा हड़कंप
सिंगरामऊ। क्षेत्र के बछुआर गांव में रविवार की शाम अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाकों में अजगर निकलने से ग्रामीणों में भयभीत हो गए। गांव के लोगों का कहना है कि डीएफओ का नंबर बंद था। पुलिस के अलावा एसडीएम को भी सूचना दी गई। लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। अजगर निकलने से गांव के लोग सहमें हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें