फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में लागू हो एक समान शिक्षा व्यवस्था: रमेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समान शिक्षा अभियान, स्कोर, आक्सफेम, लोकमित्र की ओर से सबको एक समान शिक्षा विषयक संगोष्ठी का आयोजन गिरधारी शिक्षण संस्थान में किया गया। मुख्य अतिथि मुरलीधर निषाद ने कहा कि इस देश में ऊंच नीच, जात पात को खत्म करके एक तरह की शिक्षा व्यवस्था पूरे देश में लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोहरी शिक्षा से समाज में विरोधाभास पैदा हो रहा है। गरीब का बेटा उच्च शिक्षा से वंचित रह जाता है। उमाशंकर पाल व अरविंद यादव ने कहा कि इस देश में एक तरह की शिक्षा प्रणाली लागू कर समाज को वर्गों में बांटना बचाया जा सकता है। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को समय से पुस्तक, ड्रेस, कापी किताब न मिल पाना चिंता का विषय है। स्कूल में पीने का पानी, साफ सफाई, शौचालय की व्यवस्था हर बच्चों का अधिकार है। कार्यक्रम संयोजक रमेश यादव ने कहा कि जनपद में समान शिक्षा अधिकार अभियान को लेकर जागरूकता रैली, कैंडिल मार्च, वादविवाद प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान आदि किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अपील किया कि आम जनता इस अभियान से जुड़कर एक देश एक शिक्षा प्रणाली के लिए अपना सहयोग प्रदान करें। लल्लन, उमाशंकर, रमेश, जगदंबा प्रसाद, रेनू, शशिकला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें